ब्रेकिंग न्यूज सीधी से
सीधी। जिले भर से गायब हुए इंसानों की खोज में पुलिस इन दिनों अभियान चला रखा है जिन्हें बरामद करने के लिए पुलिस ज़िला प्रदेश की सीमाओ को पार करने में कोताही नहीं बरत रही है तो नाबालिग बालक बालिकाओं के लिए तो पूरी मुस्तैदी दिखाई जाती है ऐसा ही मामला सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग किशोरी के सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में होने की भनक लगी तो आपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए बरामदकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान मुस्कान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना सेमरिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई है।
पुलिस टीम ने प्रकरण दर्ज होने के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए परंपरागत पुलिस साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर सभापुर सतना से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
सटीक योजना एवं सफल रेस्क्यू
थाना प्रभारी सेमरिया उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत सभापुर जिला सतना पहुँचकर स्थानीय सहयोग एवं सतत प्रयासों से अपहृत बालिका का पता लगाया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सुरक्षित सीधी लाया गया, जहाँ उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका
उक्त अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी उनि. केदार परौहा, आरक्षक मनीष कुमार शुक्ला,आरक्षक विनीत सिंह बघेल की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही





































