जमुना टाउनशिप में पेयजल आपूर्ति बहाली के प्रयास जारी, श्रीकांत शुक्ला ने कामगारों से धैर्य बनाए रखने की अपील
जमुना। जमुना टाउनशिप में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फिल्टर प्लांट का एक पंप सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है, जबकि दूसरा पंप तकनीकी कारणों से निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार दूसरे पंप को चालू करने के लिए लगातार कार्य जारी है और कल शाम तक इसके शुरू होने की पूरी संभावना जताई गई है।
इस संबंध में कामगार साथियों को संबोधित करते हुए श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि जल आपूर्ति बहाल करने के लिए संबंधित टीम लगातार निगरानी कर रही है और समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि कामगारों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति सामान्य होने तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जारी रहेंगी।



































