ड्रॉप आउट बच्चों के घरों में दस्तक देकर स्कूल में कराए नामांकन-सीईओ जिला पंचायत

---Advertisement---

 

रिमेडियल कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ कराए- सीईओ जिपं

 

स्कूल की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ करें-सीईओ जिपं

 

अनूपपुर 22 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए एजुकेशन पोर्टल 3.0 अंतर्गत विद्यार्थियों के कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया पर जोर दिया उन्होंने कहा कि कक्षा 1 व 6 एवं 9 के नामांकन की प्रक्रिया तत्परता से सुनिश्चित की जाए उन्होंने सभी विकासखंड स्त्रोत समन्वयको को एजुकेशन पोर्टल का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी आर आर्मो, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी श्री आशुतोष कुशवाहा एडीपीसी रमसा देवेश सिंह बघेल,बीआरसी, जन शिक्षक आदि संबंधित जन उपस्थित थे।

 

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 अंतर्गत संकुलवार नामांकन की समीक्षा की उन्होंने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ का प्रतिशत कम होने पर चिंता व्यक्ति की तथा अधिकारियों को कहा कि पुष्पराजगढ़ आकांक्षी ब्लॉक है यहां कार्यों में शिथिलता नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि जिले के चारों विकासखण्ड के बीआरसी विद्यार्थियों का नामांकन एजुकेशन पोर्टल 3.0 में दर्ज कराने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करे।

 

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए रिमेडियल क्लास चालू कर निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार विषयों की तैयारी पर जोर दिया।

 

उन्होंने बैठक में स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चो के घर-घर दस्तक देकर संवाद कर बच्चों तथा अभिभावकों को प्रेरित कर नजदीकी शासकीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने मैदानी अमले तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य व शिक्षकों को ड्रॉप आउट बच्चों के दाखिला के संबंध में समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल में दाखिला लेने और नामांकन से वंचित न रहे यह सभी स्कूल के संस्था प्रमुख सुनिश्चित करें।

 

 

जिला पंचायत सीईओ ने सभी स्कूलों में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जिले में संचालित वाॅस आन व्हील सेवा का लाभ लेने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जन शिक्षक सुनिश्चित करें कि वाॅस आन व्हील स्वच्छता साथियों का शौचालय की साफ सफाई में सहयोग प्राप्त करें उन्होंने एप डाउनलोड कर ऑनलाइन माध्यम से सफाई मांग प्रेषित करने तथा इस महत्वपूर्ण सेवा का लाभ लेने के संबंध में सभी को दिशा- निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूल की पेयजल व्यवस्था तथा साफ सफाई व्यवस्था की क्रियाशीलता के लिए विद्यालय को उपलब्ध कराए गए रूटिंग फंड से भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि यह रूटीन फंड से 20% की राशि का कार्य स्वच्छता तथा पेयजल आपूर्ति सामग्री मरम्मत आदि में ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण शाला स्तर पर प्रोफाइल अपडेशन, गणवेश सत्यापन, जीआईएस मोबाइल मैपिंग, आधार बायोमैट्रिक अपडेशन कार्य की समीक्षा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment