एक कदम’ मुहिम से बदली जिंदगी: कल्याणी महिला समिति ने जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए दिया ठेला

---Advertisement---

‘एक कदम’ मुहिम से बदली जिंदगी: कल्याणी महिला समिति ने जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार के लिए दिया ठेला

ब्लॉक-बी।
समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर सक्रिय कल्याणी महिला समिति, ब्लॉक-बी ने एक बार फिर जनहित का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति द्वारा कृति महिला मंडल की मुहिम ‘एक कदम’ के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र की एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार हेतु ठेला उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन की दिशा में आगे बढ़ाना है।

कल्याणी महिला समिति लंबे समय से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन करती रही है। समिति द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद प्रोत्साहन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है।

समिति की ओर से बताया गया कि इस पहल के माध्यम से केवल आर्थिक सहायता देना उद्देश्य नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर देना भी लक्ष्य है। स्वरोजगार के लिए उपलब्ध कराया गया ठेला संबंधित महिला के लिए आय का स्थायी माध्यम बनेगा और इससे वह अपने परिवार के भरण-पोषण में सक्रिय भूमिका निभा सकेगी।

इस सहयोग से लाभान्वित महिला अब स्वयं रोजगार शुरू कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकेगी। स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षाएं एवं सदस्य तथा कल्याणी महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं और उन्होंने समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

गौरतलब है कि कल्याणी महिला समिति, ब्लॉक-बी द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से लगातार समुदाय के बीच सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment