ऑपरेशन तलाश / मुस्कान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

---Advertisement---

 

 

कोरिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक ऑपरेशन तलाश / ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जिला कोरिया पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 13 गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया। इनमें 03 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न राज्यों और जिलों में लगातार खोजबीन कर मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

अभियान में सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक उज्जैन पुरी और महिला आरक्षक विनीता राज ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी से 02 गुम इंसानों को दस्तयाब किया जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है वहीं प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी ने हैदराबाद, झारखंड सहित छत्तीसगढ़ के कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों से कुल 07 गुम व्यक्तियों को सुरक्षित खोज निकाला जिनमें 02 नाबालिग बच्चे शामिल रहे।

इसी प्रकार महिला प्रधान आरक्षक सुनीता एक्का ने तकनीकी संसाधनों और वीडियो कॉलिंग की सहायता से बेंगलुरु, तमिलनाडु, झारखंड और हरियाणा से 04 गुम व्यक्तियों को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य, संवेदनशील कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने बुधवार 20 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुमशुदा लोगों को उनके परिवारों से मिलाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक मानवीय सेवा भी है जिसे जिला कोरिया पुलिस ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment