आरकेटीसी कंपनी की लापरवाही से गोवंश की मौत

---Advertisement---

आरकेटीसी कंपनी की लापरवाही से गोवंश की मौत

ट्रैक वाहन की टक्कर से गई जान, शव को चुपचाप फेंकने का आरोप; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

अनूपपुर।
अमलाई ओसीएम क्षेत्र में संचालित आरकेटीसी कंपनी एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। कंपनी परिसर में ओबी (ओवर बर्डन) खनन कार्य के दौरान एक गोवंश की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के भारी ट्रैक वाहन की टक्कर से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए मृत गोवंश को कर्मचारियों के माध्यम से कहीं बाहर फिंकवा दिया।

स्थानीय लोगों और श्रमिकों के अनुसार घटना के बाद कंपनी अधिकारियों ने न तो किसी प्रकार की सूचना प्रशासन को दी और न ही पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया। लोगों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण आए दिन खदान क्षेत्र में गोवंश हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार मवेशियों को ओबी डंपिंग क्षेत्र में दबा दिए जाने की भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि खदान क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निगरानी की कमी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कंपनी केवल उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, जबकि पशुओं और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पूरी तरह नजरअंदाज की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही खदान क्षेत्र में गोवंश एवं आमजन की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि खदान क्षेत्रों में संचालित कंपनियों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment