हैडलाइंस आर्थिक देशभक्ति की मिसाल: केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की ई-रिक्शा से यात्रा

---Advertisement---

लोकेशन धार रिपोर्टर

हैडलाइंस आर्थिक देशभक्ति की मिसाल: केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की ई-रिक्शा से यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) संकट और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच देश की जनता से की गई विशेष अपील का व्यापक असर धरातल पर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री जी ने नागरिकों से एक वर्ष तक सोने की खरीद टालने और पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने का आग्रह करते हुए इसे “आर्थिक देशभक्ति” का नाम दिया है।

इसी आह्वान से प्रेरित होकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज ‘आर्थिक देशभक्ति’ की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल पेश की। श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज शाम 4 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक अपने सभी सरकारी दौरों और कार्यक्रमों के लिए केवल ई-रिक्शा को ही अपना माध्यम बनाया। विशेष बात यह है कि मंत् ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पूर्व में ही अपने काफिले से पायलट और फॉलो गाड़ियों (सुरक्षा वाहनों) का पूरी तरह से त्याग कर दिया

 

अपने सभी तय कार्यक्रमों और अपने निजी कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद, माननीय मंत्री जी रात 8:30 बजे ई-रिक्शा से ही पुनः सर्किट हाउस लौटीं और अपनी इस प्रेरक यात्रा को पूर्ण किया।

उनका यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और ईंधन की बचत के प्रति देशवासियों को जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा संदेश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment