जिला प्रशासन अनूपपुर ने दिखाई तत्परता एवं संवेदनशीलता

---Advertisement---

 

*दिवंगत शिक्षक के परिजनों को एक दिवस में मिली 6.25 लाख रुपए की सहायता राशि*

 

अनूपपुर 18 मई 2026 -कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक के निर्देशन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ द्वारा संवेदनशील एवं त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए दिवंगत शिक्षक श्री रमेश सिंह धुर्वे के परिजनों को एक ही दिवस में 5 लाख रुपए बीमा राशि तथा 1 लाख 25 हजार रुपए अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

 

गौरतलब है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमेहड़ी में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं संकुल दमेहड़ी के पूर्व प्रभारी प्राचार्य श्री रमेश सिंह धुर्वे का लंबी बीमारी के उपरांत 14 मई 2026 को निधन हो गया। सूचना प्राप्त होते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी द्वारा उनके गृह ग्राम घुईदादर पहुंचकर अंतिम संस्कार में सहभागिता की गई तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

 

इसके उपरांत विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर 5 लाख रुपए बीमा राशि एवं 1 लाख 25 हजार रुपए अनुग्रह सहायता राशि नामिनी के खाते में अंतरित कराई गई। प्रशासन की इस त्वरित एवं मानवीय पहल को शिक्षा विभाग तथा क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सराहनीय बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment