सीसीएल के ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में बच्चों का उत्साह चरम पर

---Advertisement---

सीसीएल के ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में बच्चों का उत्साह चरम पर

क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का भव्य शुभारंभ, 253 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

(सीसीएल) मुख्यालय रांची द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 2026 का सोमवार को गांधी नगर क्रीड़ागन में भव्य शुभारंभ हुआ। 18 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 253 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) ने किया।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने बच्चों से प्रशिक्षण शिविर का पूरा लाभ उठाने एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

शिविर में क्रिकेट एवं वॉलीबॉल दोनों खेलों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। वॉलीबॉल प्रशिक्षण , एवं द्वारा दिया जा रहा है, जबकि क्रिकेट प्रशिक्षण , एवं के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को तकनीकी दक्षता एवं खेल कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन में , एवं सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रतिभागियों के आंकड़ों के अनुसार क्रिकेट में 102 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 20 बालिकाएं एवं 82 बालक हैं। वहीं वॉलीबॉल में 151 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें 72 बालिकाएं एवं 79 बालक शामिल हैं। कुल मिलाकर 92 बालिकाएं एवं 161 बालकों सहित 253 प्रतिभागी इस शिविर का हिस्सा बने हैं।

सीसीएल का कल्याण विभाग प्रतिवर्ष इस प्रकार के खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करता है, ताकि बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान सकारात्मक एवं अनुशासित गतिविधियों से जोड़ा जा सके। सीसीएल की यह पहल बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सामूहिक सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment