NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस

---Advertisement---

 

अनूपपुर में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

अनूपपुर। NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने शुक्रवार शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बड़ी संख्या में शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

 

मशाल जुलूस शाम 6 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर से प्रारंभ हुआ, जो हाथों में मशाल और विरोध प्रदर्शन संबंधी पोस्टर लिए स्टेशन तिराहा तक पहुंचा तथा वहां से पुनः जिला कांग्रेस कार्यालय लौटकर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का आरोप लगाया।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली अब पारदर्शिता खो चुकी है और सरकार बड़े लोगों को बचाने में लगी हुई है। नेताओं ने कहा कि लाखों छात्रों ने वर्षों की मेहनत और परिवारों के आर्थिक त्याग के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि पिछले कई वर्षों में देशभर में दर्जनों प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के मामले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का भरोसा लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोर सजा तथा पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग करती है।

 

कांग्रेस नेताओं ने NEET पेपर लीक मामले की तुलना व्यापम घोटाले से करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “युवाओं का भविष्य बचाओ”, “पेपर लीक बंद करो” और “दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाए।

 

मशाल जुलूस में पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, डॉ. व्हीपीएस चौहान, जेपी श्रीवास्तव, आनंदराम सिंह, श्रीमती रूपा श्रीवास्तव, डॉ. विनय शुक्ला, सत्येंद्र दुबे, पुरषोत्तम चौधरी, राघवेंद्र पटेल, निर्भय नारायण राव, राजूराम पटेल, नरोत्तम दास, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, रितेश खंडेलवाल, मो. सफीर, मनोज बर्मन, गुलाब पटेल, रजन राठौर, नरेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडलम अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment