वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया बने एसईसीएल ओबीसी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी

---Advertisement---

वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया बने एसईसीएल ओबीसी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी

30 वर्षों की निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसमस्याओं को मुखरता से उठाने का मिला सम्मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

जमुना कोतमा। वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया को ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में संगठन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति की सूचना एसईसीएल के सीएमडी, समस्त महाप्रबंधकों सहित कोल इंडिया प्रबंधन तक प्रेषित कर दी गई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि संतोष चौरसिया संगठन के माध्यम से ओबीसी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा समाज के लोगों की समस्याओं को प्रबंधन एवं शासन स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि संतोष चौरसिया पिछले लगभग 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। कोयलांचल क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आम लोगों की समस्याओं, मजदूर हित, सामाजिक विसंगतियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उन्होंने लगातार प्रमुखता से उठाया है। कई बार उनकी खबरों के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई भी हुई, जिससे आमजन को राहत मिली।

पत्रकारिता जगत में उनकी पहचान एक सजग, ईमानदार और जमीनी पत्रकार के रूप में रही है। समाज के दबे-कुचले एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर शासन-प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति को संगठन ने समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

संतोष चौरसिया की नियुक्ति की खबर सामने आते ही एसईसीएल क्षेत्र, कोयलांचल अंचल एवं सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, श्रमिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनके निवास एवं मोबाइल पर लगातार शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि संतोष चौरसिया अपने अनुभव, सक्रियता और सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment