220 बिस्तरीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में बना नया कीर्तिमान, एक ही दिन में चार सफल ऑपरेशन

---Advertisement---

सी-सेक्शन से लेकर स्तन गांठ और एब्सेस सर्जरी तक सफल उपचार, मरीजों में बढ़ा भरोसा

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में चार सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के नेतृत्व और अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के कुशल प्रबंधन में यह सफलता संभव हो सकी।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मंशा के अनुरूप मनेन्द्रगढ़ का 220 बिस्तरीय अस्पताल लगातार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर उपचार के कारण लोगों के बीच भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों को गंभीर उपचार के लिये बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होती दिखाई दे रही है।

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के सफल ऑपरेशन किये गये। इनमें एक सफल सी-सेक्शन ऑपरेशन, स्तन की गांठ का ऑपरेशन, पीठ में सिस्ट का ऑपरेशन तथा एब्सेस का आई एंड डी प्रोसीजर शामिल है।

इन मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

सूरजपुर निवासी 25 वर्षीय महिला का सफल सी-सेक्शन ऑपरेशन किया गया वहीं खोंगापानी निवासी 37 वर्षीय महिला का ऑपरेशन सफल रहा।

केतकी बाई पति ईश्वरदास उम्र 69 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ़ पीठ में सिस्ट से काफी परेशान थी उनका भी सफल ऑपरेशन किया गया साथ ही अमित कुमार पिता गणेश उम्र 26 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ़ के एब्सेस का सफल आई एंड डी प्रोसीजर और स्तन की गांठ का भी सफल ऑपरेशन किया गया।

इन चिकित्सकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

सभी ऑपरेशन में डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. रश्मि कुमार, डॉ. फिरोज, डॉ. एल.पी. मरावी, ओटी प्रभारी पुष्पा पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सकों और स्वास्थ्य स्टाफ की टीमवर्क और तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment