सफलता अर्जित करने के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण प्रभावी माध्यम- कलेक्टर श्री पंचोली

---Advertisement---

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण अनुशासन, आत्म विश्वास एवं शारीरिक क्षमता विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण- उपाध्यक्ष जिला पंचायत

वर्तमान समय में युवाओं को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक- सीईओ जिला पंचायत

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 का हुआ शुभारंभ

अनूपपुर जिले के डाईट परिसर में 45 दिवस तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

अनूपपुर 15 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सेना एवं पुलिस भर्ती की शारीरिक तथा लिखित परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए सफलता प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम साबित होगा। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि वर्तमान समय में युवा ऊर्जा और प्रतिभा से परिपूर्ण हैं तथा उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर वे जीवन में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न शासकीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरल, उपयोगी एवं प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगा। कलेक्टर श्री पंचोली आज अनूपपुर जिले के डाइट परिसर में आयोजित “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना” अंतर्गत 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने उपस्थित विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का दौर है, इसलिए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल सहित अन्य विषयों का अध्ययन कराया जाएगा, जिससे वे सेना एवं पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए एक प्रभावी एवं उपयोगी माध्यम साबित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के साप्ताहिक टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे तथा उनकी रैंकिंग तैयार की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन मिल सके। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अभी से अपने करियर के प्रति सजग रहें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें, जिससे उन्हें समय पर सफलता हासिल हो सके।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मिक राठौर ने कहा कि “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना” विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्म विश्वास एवं शारीरिक क्षमता विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रशिक्षण के दौरान लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी मेहनत करें तथा राष्ट्रसेवा और पुलिस भर्ती जैसी चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें। उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती राठौर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस प्रशिक्षण को केवल औपचारिक कार्यक्रम न समझें, बल्कि यहां से कुछ नया सीखकर और जीवन में उपयोगी अनुभव प्राप्त कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं में अनुशासन, समय प्रबंधन एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करेगा। ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना एक ऐसी पहल है जो युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, शारीरिक क्षमता विकसित करने के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना तथा उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को सेना से रिटायर्ड सूबेदार श्री संतोष चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया तथा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

 

कलेक्टर ने प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शौर्य संकल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

विद्यार्थियों को वितरित की गई पाठ्य पुस्तक सामग्री

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने राशि रजक, अंजली सिंह राठौड़, मानसी यादव, कृष्ण कुमार केवट, धनीराम केवट एवं इंद्र कुमार केवट को पाठ्यक्रम सामग्री प्रदान किया।

45 दिन तक अयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग श्रीमती मंजूला सिंद्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से युवाओं को सेना एवं पुलिस भर्ती की शारीरिक तथा लिखित परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत सैद्धांतिक कक्षाओं के साथ-साथ प्रतिदिन प्रातःकाल एवं सायंकाल लगभग डेढ़ घंटे तक शारीरिक दक्षता से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थी शारीरिक रूप से भी बेहतर तैयारी कर सकें। सहायक संचालक श्रीमती मंजूला सिंद्रे ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्ती प्रक्रियाओं में लाभ प्राप्त हो सकेगा।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग श्रीमती निकिता भल्लवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment