अनूपपुर में ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का जिला स्तरीय शुभारंभ 15 मई को

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 14 मई 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिले में ‘‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026’’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ 15 मई 2026 को प्रातः 11ः00 बजे स्थानीय डाइट (DIET) भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) श्री दिलीप कुमार पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

उल्लेखनीय है कि ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के कौशल विकास और सर्वांगीण प्रगति की दिशा में शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों और संबंधित समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर योजना की रूपरेखा और इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment