जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

---Advertisement---

 

 

नल जल योजना के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग जल दर्पण एप के माध्यम से करें सुनिश्चित-कलेक्टर

 

जल दर्पण एप पर रोजगार सहायकों को कराएं ऑन बोर्ड-कलेक्टर

 

नल जल योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं का सुचारू संचालन, रखरखाव पर की गई विस्तृत चर्चा

 

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

अनूपपुर 14 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि नल-जल योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है, जो जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी जल दर्पण एप के माध्यम से सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग, सुचारू संचालन एवं पारदर्शिता के साथ जानकारी उपलब्ध हो सके। कलेक्टर श्री पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

 

बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने नल-जल योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में कुल 371 परियोजनाओं के संचालन की प्रक्रिया सतत जारी है। इनमें से 278 परियोजनाएं हैंडओवर की जा चुकी हैं, जबकि 93 परियोजनाएं ठेकेदार स्तर पर ट्रायल फेज में हैं। इसके अतिरिक्त 49 परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति एवं संचालन से संबंधित जानकारी संबंधित उपयंत्रियों से प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्री पंचोली ने ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से “जल दर्पण” पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को जोड़ने एवं ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में संचालित परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार सहायकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर संबंधित उपयंत्रियों की जिम्मेदारी होगी कि परियोजना से संबंधित समस्या का निराकरण सुनिश्चित कर पुनः प्रारंभ कराया जाए तथा उनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने रोजगार सहायकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नल-जल योजना अंतर्गत शासन द्वारा बिजली मीटर लगाए जाने का प्रावधान है, किंतु विद्युत विभाग द्वारा अब तक मीटर स्थापित नहीं किए गए हैं, जबकि बिजली बिल निरंतर भेजे जा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र मीटर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी प्रस्तुत की गई, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को बिल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने नल-जल योजना अंतर्गत परियोजनाओं के हस्तांतरण कार्यक्रमों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह एक कार्यक्रम आयोजित कर नल-जल योजनाओं का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मई माह में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम गति शक्ति योजना, जल जीवन मिशन के सुचारू संचालन एवं रखरखाव से संबंधित समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने योजनाओं के शत-प्रतिशत व्यवस्थित क्रियान्वयन एवं प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अमित शाह, कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा संविदाकार उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment