बिजुरी पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अनूपपुर, 13 मई 2026। मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री का 13 मई को अनूपपुर जिले के बिजुरी क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार सुबह 9:00 बजे छतरपुर जिले से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे और सायं 4:00 बजे बिजुरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात प्रभारी मंत्री सायं 6:00 बजे बिजुरी से कटनी के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।





































