अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

---Advertisement---

67 हजार से अधिक कीमत की मदिरा जप्त

 

अनूपपुर 12 मई 2026/ वृत्त राजेन्द्रग्राम अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला आबकारी अधिकारी श्री खेमराज श्याम ने देते हुए बताया है कि ग्राम पोंड़की में दबिश देकर आरोपी रवि बंजारा पिता मुन्ना बंजारा के मकान से 12 बोतल बियर, 341 पाव देशी मदिरा एवं 01 बोतल विदेशी मदिरा एवं 01 हाफ बोतल विदेशी मदिरा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) व 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त मदिरा की कुल कीमत 67215 रुपये हैं। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सम्पतिया मरावी, आबकारी उप निरीक्षक श्री कृष्णकांत उइके, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री सहजू सिंह परस्ते, आरक्षक ऋतुराज सिंह, श्री महबूब अहमद खान, विक्रांत नामदेव एवं थाना अमरकंटक के सहायक उप निरीक्षक श्री ईश्वर यादव एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

Leave a Comment