गरीब मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान : अर्पिता महिला मंडल ने 16 छात्रों को दिए सैमसंग टैबलेट

---Advertisement---

गरीब मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान : अर्पिता महिला मंडल ने 16 छात्रों को दिए सैमसंग टैबलेट

अनूपपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और प्रेरणादायी पहल का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अर्पिता महिला मंडल द्वारा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का भी विशेष सम्मान किया गया। छात्राओं एवं उनकी माताओं को चुन्नी भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं छात्र एवं उनके पिताओं को शॉल एवं मिठाई का डब्बा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों को मेडल देकर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि सम्मानित विद्यार्थियों में अधिकांश ऐसे परिवारों से आते हैं जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं। कई विद्यार्थियों के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से अर्पिता महिला मंडल द्वारा सैमसंग टैबलेट प्रदान किए गए, ताकि वे तकनीकी माध्यमों से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकें।

विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने अर्पिता महिला मंडल की इस प्रेरणादायी एवं सराहनीय पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग न केवल बच्चों की शिक्षा में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती रूपा रानी, श्रीमती रीता तिवारी एवं श्रीमती नीरू हंजुरा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

अर्पिता महिला मंडल लंबे समय से समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। महिला मंडल ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इसी प्रकार सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा, ताकि राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment