वरिष्ठ शिक्षाविद् माया लालोराया का निधन, कम्युनिस्ट पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

वरिष्ठ शिक्षाविद् माया लालोराया का निधन, कम्युनिस्ट पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव एवं जबलपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड अरविंद श्रीवास्तव की सास एवं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति डॉ. एम.एम. लालोराया की धर्मपत्नी श्रीमती माया लालोराया का सोमवार सुबह 11:30 बजे जबलपुर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं तथा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

ज्ञात हो कि गत वर्ष उनके पति डॉ. एम.एम. लालोराया का भी निधन हो चुका है। श्रीमती माया लालोराया अपने पीछे तीन बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं, जो विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उनकी बड़ी पुत्री, जो कामरेड अरविंद श्रीवास्तव की पत्नी हैं, जबलपुर के डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं और अपनी माता की देखभाल अपने साथ रहकर कर रही थीं।

परिवार के अनुसार श्रीमती माया लालोराया का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 3:30 बजे जबलपुर में किया जाएगा। उनके निधन से श्रीवास्तव एवं लालोराया परिवार सहित समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “श्रीमती माया लालोराया का निधन अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरी कम्युनिस्ट पार्टी श्रीवास्तव परिवार के साथ खड़ी है। दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

वरिष्ठ शिक्षाविद् माया लालोराया का निधन, कम्युनिस्ट पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

वरिष्ठ शिक्षाविद् माया लालोराया का निधन, कम्युनिस्ट पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव एवं जबलपुर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड अरविंद श्रीवास्तव की सास एवं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति डॉ. एम.एम. लालोराया की धर्मपत्नी श्रीमती माया लालोराया का सोमवार सुबह 11:30 बजे जबलपुर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं तथा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

ज्ञात हो कि गत वर्ष उनके पति डॉ. एम.एम. लालोराया का भी निधन हो चुका है। श्रीमती माया लालोराया अपने पीछे तीन बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं, जो विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उनकी बड़ी पुत्री, जो कामरेड अरविंद श्रीवास्तव की पत्नी हैं, जबलपुर के डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं और वे अपनी माता की देखभाल अपने साथ रहकर कर रही थीं।

परिवार के अनुसार दिवंगत माया लालोराया का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 3:30 बजे जबलपुर में किया जाएगा। उनके निधन से श्रीवास्तव एवं लालोराया परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “श्रीमती माया लालोराया का निधन समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरी कम्युनिस्ट पार्टी श्रीवास्तव परिवार के साथ खड़ी है। दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment