पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा के निवास पर होगा भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

---Advertisement---

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा के निवास पर होगा भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जमुना कोतमा। जिले के बदरा-जमुना क्षेत्र में आगामी दिनों में भक्ति, आस्था और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिलेगा। वार्ड क्रमांक 07, भालूमाड़ा थाना के पास पसान स्थित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा एवं श्रीमती सीता मिश्रा के निवास पर 13 मई 2026 से 20 मई 2026 तक भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्रभर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस पावन धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान भगवानदास मिश्रा एवं श्रीमती भागवती मिश्रा हैं। कथा का वाचन विख्यात कथावाचक आचार्य पं. धर्मेन्द्र अवस्थी जी द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

आयोजन समिति से जुड़े पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लेने एवं धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार आयोजन में श्रीमती रजना मिश्रा, अनुप मिश्रा (अन्नू), श्रीमती खुशबू मिश्रा, दिनेश मिश्रा, श्रीमती सोमा मिश्रा, नन्दकुमार मिश्रा (डब्बू), श्रीमती जूली मिश्रा एवं कृष्णकुमार मिश्रा (बंटी) सहित परिवार एवं क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सभी के सहयोग से आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम के तहत 12 मई 2026 को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी, वहीं देव पूजन एवं मूल पाठ का कार्यक्रम भी निर्धारित समयानुसार संपन्न होगा।

धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा ग्रामीणों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई जा रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह श्रीमद् भागवत कथा क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक चेतना का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment