जंगल में सजी थी जुआ की महफिल, पुलिस ने दबिश देकर 6 को दबोचा मनेन्द्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.20 लाख नगद और ताश पत्ती जप्त

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। जिले में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर दबिश दी। इस कार्यवाही में 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद सहित ताश पत्ती और अन्य सामान जप्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उदलकछार में सिरौली मार्ग के पास झाड़ियों के बीच कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक और थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी चार्जेबल बल्ब की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते मिले। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने नीलेश सोनी, आफताब अहमद, राकेश सेन, हरदीप सिंह, श्रवण कुमार जायसवाल और आलोक कुमार केंवट को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। मौके से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक गमछा और चार्जेबल बल्ब बरामद किया।

पूरी कार्यवाही में

थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, प्रधान आरक्षक प्रिन्स, प्रधान आरक्षक सुनील रजक, प्रधान आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक उत्तरा कश्यप, आरक्षक भूपेंद्र यादव, आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, आरक्षक दीप तिवारी, आरक्षक सचिन खुरसेल, चालक नोहर सिंह, चालक रोशन राव एवं सैनिक विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले ने आश्वस्त किया है की जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment