टोरेंट पावर का सराहनीय कदम प्रभावित ग्रामीणों के लिए सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन

---Advertisement---

 

टोरेंट पावर कंपनी द्वारा अनूपपुर जिले में स्थापित होने जा रहे पॉवर प्लांट क्षेत्र के स्थानीय प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों की सुविधा और निस्तार को ध्यान में रखते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बड़े सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रक्सा एवं कोलमी ग्राम पंचायत में अलग-अलग स्थानों पर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कंपनी की ओर से सलाहकार सुधाकर पांडेय, महाप्रबंधक श्री एस.के. मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक ओ.पी. नैनवाल, अपर महाप्रबंधक धीरज सिंह चौहान एवं आकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके पश्चात कंपनी प्रबंधन एवं ग्रामीणजनों द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर गांववासी चक्रधर मिश्रा, अमोल सिंह, पूर्व सरपंच प्रीतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही कंपनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया। यह सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स कंपनी की बाउंड्री के बाहर बनाया जा रहा है, जिससे गांव के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

सामुदायिक सुलभ कॉम्प्लेक्स बनने से ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी तथा गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ेगी। इस पहल से ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग, सहभागिता और सामाजिक सौहार्द की भावना मजबूत होगी।

सार्वजनिक सुविधा होने से सभी वर्गों के लोग समान रूप से लाभान्वित होंगे। बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा प्राप्त होगी। गांव का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा तथा ग्रामीणों और कंपनी के बीच विश्वास एवं बेहतर संबंध स्थापित होंगे।

ग्रामीणों ने कंपनी के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं गांव के विकास और स्वच्छता अभियान को नई दिशा देंगी।

 

टोरेंट पावर प्रोजेक्ट रक्सा कोलमी के महाप्रबंधक श्री सुशील कांत मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय विकास, स्वच्छता और ग्रामीण हितों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

यह पहल न केवल ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करेगी ग्रामीणों के लिए ग्रामीणों द्वारा ही निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सामुदायिक विकास और ग्रामीण उत्थान की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment