अनूपपुर। भारतीय स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर कोतमा नगर में 9 मई 2026 को भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे मंगल भवन, कोतमा में संपन्न होगा।
समिति द्वारा आयोजित इस शौर्य दिवस समारोह में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




































