बालिका सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का किया गया आयोजन

---Advertisement---

 

अनूपपुर 4 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका सभागार अनूपपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक सोच विकसित किये जाने हेतु लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना की बालिका हितग्राहियों जिन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की है, उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ‘‘एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम’’ अभियान के तहत लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में पौधे भी रोपित किए गए। पात्र बालिकाओं को योजना के अंतर्गत आश्वासन प्रमाण पत्र, अपराजिता प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, शौर्या प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद अनूपपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के. सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मोहनलाल पटेल, आत्मा गवर्निग बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि खरे, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुश्री सीमा गांजू, पर्यवेक्षक श्रीमती दयमंती सिंह तथा श्रीमती हीरा सिंह धुर्वे, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, लाडली बालिकाएं व उनके अभिभावक, लाडली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जन जागरूकता अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment