राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर की कमान अमित शुक्ला को, जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ निर्वाचन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प; अतिथियों ने दी शुभकामनाएं, अनुशासन और एकजुटता पर दिया जोर
अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला इकाई अनूपपुर के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। परिषद की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया 03 मई 2026, रविवार को बंकिम बिहार, जमुना कालरी में दोपहर 1 बजे सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के अंत में सर्वसम्मति से अमित शुक्ला को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर का निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकार साथियों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश पाण्डेय की देखरेख में पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपन्न कराई गई। निर्वाचन के दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने लोकतांत्रिक परंपरा, अनुशासन और संगठनात्मक गरिमा का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से अमित शुक्ला के नाम पर विश्वास जताया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता और पारिवारिक भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश पाण्डेय ने निर्वाचन उपरांत कहा कि अमित शुक्ला के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकार हितों के साथ समाज एवं राष्ट्र सेवा में भी अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया के सौहार्दपूर्ण संपन्न होने पर सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के साथियों के विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की ताकत उसके सदस्य हैं और सभी को साथ लेकर परिषद को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा।
निर्वाचन के दौरान जिला इकाई अनूपपुर की कार्यकारिणी का भी गठन संपन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट शारदा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, चंदन केवट, शैलेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र कान्त तिवारी, महासचिव श्रवण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर, सह सचिव अधिक लाल यादव एवं अमित तिवारी को दायित्व सौंपा गया।
निर्वाचन उपरांत आयोजित संबोधन कार्यक्रम में संभागीय संरक्षक मंडल के महासचिव अरुण ओटवानी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान संवाद से संभव है। संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने विश्वास जताया कि नई टीम पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी आवाज को बुलंद करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और जनोन्मुखी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने वाला मंच है, जिसे और अधिक प्रभावी, संगठित और जनसरोकारों से जुड़ा बनाना समय की आवश्यकता है।
अमित शुक्ला के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों के चयन पर जिले एवं संभाग के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश सह सचिव कमलेश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे, संभागीय संरक्षक मंडल महासचिव अरुण ओटवानी, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विपुल बरमैया, विकासखंड अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय नामदेव एवं दिनेश केवट, महासचिव संस्कार गौतम, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव संतोष चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य शंभू दयाल कनौजिया, गुलाब रजक, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद गजल, उपाध्यक्ष दुर्गा यादव, संजीव पाण्डेय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, महासचिव बृजेश साहनी, कोषाध्यक्ष रमाकान्त शुक्ला, सहकोषाध्यक्ष शान्तनु मिश्रा, सह सचिव राहुल द्विवेदी, आमीन वारसी, संजय साहू, ब्लॉक प्रवक्ता महेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष आर.सी. मिश्रा, कार्यकारी सदस्य प्रहलाद गुप्ता, नीरज द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जैतहरी इकाई से अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी, संरक्षक मंडल अध्यक्ष दयाशंकर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश तिवारी (मोन्टी), उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, मदन मोहन मिश्रा, आशीष तिवारी, महासचिव अजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय राठौर, सह सचिव हरिचरण उपाध्याय, सच्चिदानंद पांडे, पंकज पंजवानी, राजेश पटेल तथा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद नजीर, गिरीश राठौर, विनोद विन्धेश्वरी पांडेय, अमित शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, पंकज तोमर, अनिल गुप्ता, गौरव दहिया, बृजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ला, सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, अजय रस्तोगी, रामचरण मिश्रा, पुष्पेंद्र उरमालिया, अनिल कुमार सोनी, राजकुमार यादव, अरुण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, चेतराम शर्मा, सुनील साहू, सुशील सोनी, पवन गौतम, मनोज जैन, अनिल राठौर, सूरज राठौर तथा राहुल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। निर्विरोध निर्वाचन ने यह स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद अनूपपुर में संगठनात्मक एकता मजबूत है और आने वाले समय में यह टीम जिले में पत्रकारों के हितों की आवाज को और मजबूती से उठाएगी।


















































