बिजुरी पुलिस ने हैदराबाद से बरामद की लापता नाबालिग, 21 दिन बाद परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

 

बिजुरी/अनूपपुर। गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने 21 दिन बाद हैदराबाद से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए बिजुरी पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्रवाई के लिए आभार जताया।

 

पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को नाबालिग की मां ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के बाहर टहलते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से बालिका की लोकेशन ट्रेस की। लगातार तलाश के बाद 30 अप्रैल को पुलिस टीम ने हैदराबाद पहुंचकर नाबालिग को सकुशल दस्तयाब किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में मानिम टोप्पो, रवि सिंह, आनन्द बैस तथा साइबर सेल से पंकज मिश्रा और राजेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिजुरी पुलिस की इस कार्रवाई को गुमशुदा बालिकाओं की तलाश में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

Leave a Comment