सख्त पहरे में होगी नीट यूजी 2026 की परीक्षा हर गतिविधि पर रहेगी कड़ी नजर

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। जिले में 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET-UG ( नीट यूजी ) परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिये सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक मजबूत किया गया है। इस बार जिले के दो परीक्षा केंद्र केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ और केन्द्रीय

विद्यालय झगराखाण्ड में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। नकल पर पूरी तरह लगाम कसने के लिये परीक्षा केंद्रों को हाईटेक सुरक्षा कवच में रखा गया है। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी वहीं जैमर के जरिये मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बाधित रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक धोखाधड़ी की संभावना खत्म हो सके।

प्रवेश द्वार से ही अभ्यर्थियों की कड़ी जांच शुरू होगी। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के जरिये हर अभ्यर्थी की जांच की जायेगी। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। परीक्षा में कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, पेन ड्राइव, नोट्स, पर्स, ज्वेलरी सहित कई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में दोनों केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा के एक दिन पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले और झगराखाण्ड थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा ने केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अभ्यर्थियों को परेशान करने या किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा साथ ही परीक्षार्थियों को पहले से ही दिशानिर्देश जारी कर जागरूक किया जा रहा है ताकि वे नियमों का पालन करते हुए बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

Leave a Comment