जीवनदीप समिति की बैठक में लिये गये अहम निर्णय छिपछिपी आरोग्य मंदिर ने रचा गुणवत्ता का नया इतिहास

---Advertisement---

 

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रखे गये प्रस्तावों को अध्यक्ष की सहमति से सर्वसम्मति के साथ पारित किया गया वहीं कुछ नये सुझाव भी सामने आये जिन पर आगामी कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।

इसी बीच जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र से एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर छिपछिपी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त हुआ है जो यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रमाणन नहीं बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में इस दिशा में लगातार बेहतर कार्य हो रहा है जो सराहनीय है। आने वाले समय में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को इसी स्तर तक लाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। NQAS प्रमाणन से यह सुनिश्चित होता है कि केंद्र में मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, सुश्री लक्ष्मी रजक, ब्लॉक NQAS टीम एवं आरोग्य मंदिर छिपछिपी के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी चरणबद्ध तरीके से NQAS प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

Leave a Comment