कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी में श्रीकांत शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी

---Advertisement---

कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) की केंद्रीय कार्यकारिणी में श्रीकांत शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी

जमुना-कोतमा क्षेत्र के सक्रिय श्रमिक नेता बने “कार्यकारिणी अध्यक्ष”, संगठन में हर्ष की लहर

अनूपपुर/जमुना-कोतमा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के जमुना-कोतमा क्षेत्र से जुड़े सक्रिय एवं संघर्षशील श्रमिक नेता श्रीकांत शुक्ला को संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी में “कार्यकारिणी अध्यक्ष” की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के श्रमिकों और संगठन पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

श्रीकांत शुक्ला की नियुक्ति कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के सर्वमान्य कद्दावर नेता एवं महामंत्री (के.) आदरणीय नाथूलाल पाण्डेय जी तथा अध्यक्ष (के.) माननीय बजरंगी शाही जी के नेतृत्व में की गई। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीकांत शुक्ला पर जताए गए विश्वास को श्रमिक हितों की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जवाबदेही और अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत, प्रभावी और शीर्ष स्थान पर बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

श्रीकांत शुक्ला ने कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय एवं अध्यक्ष बजरंगी शाही सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्रीकांत शुक्ला की इस नियुक्ति को जमुना-कोतमा क्षेत्र के श्रमिकों की मजबूत भागीदारी और संगठन में क्षेत्रीय नेतृत्व की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है। श्रमिकों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन श्रमिक हितों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment