तुलसी कॉलेज में जल गंगा के तहत खोला गया प्याऊ

---Advertisement---

एनएसएस के स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्राचार्य ने की सराहा

अनूपपुर 29 अप्रैल 2026/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भीषण गर्मी के बीच मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर आमजन के लिए शीतल पेयजल प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

इस सेवा कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने मिट्टी के मटकों की व्यवस्था कर उन्हें आकर्षक पेंटिंग से सजाया तथा स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को गर्मी में राहत मिल रही है।

साथ ही एनएसएस इकाई ने घुमंतू पशुओं एवं पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं। पशुओं के लिए नाद स्थापित किए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से स्वच्छ जल भरा जा रहा है। वहीं पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी की उपलब्धता बनी रहे। यह पहल जीव-जंतुओं के प्रति मानवीय दायित्व का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि, राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। मानव ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक सत्यम, हेमंत, राहुल,वर्षा विराट के साथ प्रिया राठौर, आरती, पूजा एवं रोहित ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

यह आयोजन जिला संगठक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी पूनम धांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ नीरज श्रीवास्तव, प्रोफेसर विनोद कोल और डॉ तरन्नुम सरवत उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment