जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 28 अप्रैल 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 48 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई के दौरान तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम किरगी निवासी श्री रामलखन महरा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम दुलहरा निवासी श्री बरन पटेल ने भूमि का बंटवारा कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम सकोला निवासी श्रीमती सिमला भरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा फौती नामांतरण की नकल दिलवाए जाने, जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, खसरे में सुधार किए जाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment