जिला जेल में निरुद्ध बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित किया गया विशेष शिविर 322 बंदियो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण विषय विशेषज्ञ चिकित्सक ने दी सेवाए

---Advertisement---

 

अनूपपुर 25 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला जेल अनूपपुर में जिला न्यायालय अनूपपुर के जिला न्यायाधीश प्रथम की उपस्थिति में स्वास्थ्य कैंप 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।

 

मेडिकल कैंप में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय अनूपपुर डॉ आर पी परस्ते के निर्देशन में सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ साकेत, आदित्य हॉस्पिटल शहडोल के न्यूरो सर्जन डॉ राज शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ मो औजेर, अस्थि रोग चिकित्सक डॉ राजकुमार, डीआरपी मेडिसिन डॉ अमिनेश सिंह, डीआरपी गाइनी डॉ निकिता गुरबानी, दंत चिकित्सक डॉ प्रीति साहू, फार्मासिस्ट श्री तन्मय सोनी, नर्सिंग ऑफिसर गरिमा मिश्रा, सरिता तिवारी, पिंकी चौधरी, लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, मिथिलेश राठौर ने स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई।

 

स्वास्थ्य शिविर में जिला जेल के 322 बंदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें 307 पुरुष एवं 15 महिला शामिल रही।

 

बताया गया कि मेडिसिन में 105 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से एक को जिला चिकित्सालय अनूपपुर तथा एक को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया।

इसी तरह न्यूरो के पांच पेशेंट में से दो को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एक को मेडिकल कॉलेज शहडोल व सर्जरी के 19 मरीजों में से एक को जिला चिकित्सालय अनूपपुर मेडिकल कॉलेज शहडोल ऑर्थोपेडिक्स के 40 मरीज में से पांच को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया नेत्र रोग के 28 मरीज का परीक्षण कर तीन को चिन्हित किया गया जिनमें से दो को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफरल की कार्रवाई की गई इसी तरह दंत रोग के 27 नाक, कान, गला रोग के 13 एवं स्त्री रोग के चार मरीज को तथा एचआईवी, हेपेटाइटिस -बी, हेपेटाइटिस-सी, सिफलिस के 36 लोगों की जांच की गई टीवी के 47 तथा 36 लोगों की एक्स-रे जांच भी की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment