जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’’ ग्राम पंचायत अमगवां में खेत तालाब से संवरेगा किसानों का भविष्य 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 23 अप्रैल 2026/ प्रदेश व्यापी ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के तहत जिले में जल संरचनाओं के पुनर्जीवन और नए जल स्त्रोतों के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैतहरी की ग्राम पंचायत अमगवां के इतवारिया में खेत तालाब निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जो स्थानीय कृषि और जल संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को सहेजकर भू-जल स्तर में वृद्धि करना है। इतवारिया में निर्मित हो रहे इस खेत तालाब से न केवल वर्षा जल का संचयन होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के जल स्तर (Water Table) में भी सुधार आएगा। इससे ग्रीष्म ऋतु में होने वाली जल की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

 

ग्राम पंचायत अमगवां के किसानों के लिए यह तालाब सिंचाई का मुख्य आधार बनेगा। सिंचाई की सुनिश्चित व्यवस्था होने से किसान अब रबी और खरीफ की फसलों के साथ-साथ सब्जी उत्पादन जैसी उद्यानिकी फसलों की ओर भी अग्रसर हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त, तालाब के माध्यम से मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास भी किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment