जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ पुष्पराजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता से जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य जारी 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 23 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की मंशानुसार जिले में संचालित ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले की सभी जल संरचनाओं के कायाकल्प हेतु कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री अर्चना कुमारी की प्रभावी मॉनिटरिंग से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा है।

 

इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन सहभागिता से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब निर्माण, कुओं और तालाबों का जीर्णाेद्धार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से तालाबों की गाद (सिल्ट) निकालने का कार्य किया जा रहा है, जिससे उनकी भंडारण क्षमता में वृद्धि हो रही है। अभियान के तहत डगवैल रीचार्ज तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि वर्षा जल सीधे भू-गर्भ में जाकर जलस्तर को बढ़ा सके।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जल संरचनाओं के संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। वर्तमान में ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों से न केवल जलस्तर में सुधार होगा, बल्कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट के स्थाई समाधान की राह भी प्रशस्त होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

June 28, 2026

Leave a Comment