नारी वंदन अधिनियम पर चिरमिरी में बोलेगी भाजपा विधायक गोमती साय करेंगी प्रेस वार्ता

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। नारी वंदन अधिनियम को लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को चिरमिरी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगी। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे आयोजित किया जायेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पत्रकार वार्ता महिलाओं के अधिकार, उनके सशक्तिकरण और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में नारी वंदन अधिनियम की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय और क्षेत्रीय मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रेस वार्ता के जरिये भाजपा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को प्रमुखता से सामने रखने की रणनीति पर काम कर रही है साथ ही विधायक गोमती साय मीडिया के सवालों के जवाब देकर अधिनियम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment