नर्मदा दर्शन से शुरू, राजनगर में समापन: अजय सिंह राहुल भैया का अनूपपुर दौरा, संगठन को मजबूती का संदेश

---Advertisement---

 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया ने 22 अप्रैल 2026 को अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—पुष्पराजगढ़, अनूपपुर और कोतमा—का व्यापक दौरा किया। उनका यह दौरा अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन से प्रारंभ होकर जिले के अंतिम छोर राजनगर में संपन्न हुआ।

 

अमरकंटक से शुरुआत कर वे राजेंद्रग्राम पहुंचे, जहां विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में आयोजित बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने उनका सम्मान किया।

 

दौरे के दौरान उन्होंने अनूपपुर एवं पसान क्षेत्र में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं—प्रेम कुमार त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, रामखेलावन राठौर, रमेश सिंह—के निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की। साथ ही दिवंगत मो. इस्लाम सेठ के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

 

कोतमा पहुंचने पर संतोष मिश्रा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया, वहीं पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के निवास पर गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

इसके बाद उनका काफिला बिजुरी पहुंचा, जहां बालमुकुंद खेड़िया और आशु चतुर्वेदी के निवास पर स्वागत कार्यक्रम हुए। डॉ. वी.पी.एस. चौहान के निवास पर भी संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

राजनगर में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह के निवास पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इंटक कार्यालय में जेपी श्रीवास्तव द्वारा स्वागत कर इंटक नेताओं से परिचय कराया गया, जहां अजय सिंह राहुल ने संगठन को मजबूत करने और श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की। भगत सिंह चौक पर हरिशंकर दुबे ‘पुल्लू’ के नेतृत्व में रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया गया।

 

बनगवां में धनंजय सिंह ‘मुन्ना’ और कोतमा में हारून रसीद के निवास पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ। पूरे दौरे में जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान लगातार उनके साथ मौजूद रहे।

 

इस दौरे में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और इंटक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। अजय सिंह राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment