बिना नंबर बोलेरो में शराब तस्करी: 164 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम। राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 164.880 लीटर अंग्रेजी शराब और एक बिना नंबर बोलेरो वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

22 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम डाकिया टोला मेन रोड पर घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन तेज कर भागने की कोशिश की। पीछा कर घुसरवार के आगे वाहन रोका गया, जहां एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि सनेह उर्फ शनि सिंह निवासी चूंदरोड, जिला सतना को मौके से पकड़ लिया गया।

 

वाहन की तलाशी में 19 कार्टून में विभिन्न ब्रांड की बियर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 164.880 लीटर और कीमत 89,868 रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

कार्रवाई थाना प्रभारी पी.सी. कोल के नेतृत्व में हुई। टीम में अवधलाल अहिरवार, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव और धीरज तिल्गाम शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment