बिजुरी में बाइक चोरी का खुलासा: 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार की मोटरसाइकिल बरामद

---Advertisement---

 

अनूपपुर/बिजुरी। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही सख्त कार्रवाई के बीच यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

 

मामला 26 मार्च 2026 का है, जब वार्ड क्रमांक 12, सब्जी मंडी ग्राउंड के पास निवासी कैलाश सोनी ने अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP65MC1292) घर के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ ही देर में चोरी हो गई। शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेन्द्र उर्फ पींटू (24) निवासी बेलिया छोट बताया और बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 60 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

 

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह ने किया, जबकि टीम में उदय प्रजापति, मनोज उपाध्याय और लक्ष्मण डांगी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment