भक्ति और सामाजिक एकता का संगम बना परशुराम जन्मोत्सव मनेन्द्रगढ़ में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। आमाखेरवा रोड स्थित श्री दुर्गा धाम में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम ने ना केवल धार्मिक आस्था को प्रकट किया बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती से सामने रखा।

इस पावन अवसर पर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें साहस, धर्मनिष्ठा और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहें तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया वहीं समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर अपनी परंपराओं को निभाता है तो वह ना केवल संस्कृति को सहेजता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिये एक मजबूत आधार भी तैयार करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment