नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र बनेगा अधिक समावेशी- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह

---Advertisement---

महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान से ही समृद्ध होगा राष्ट्र – जिला पंचायत अध्यक्ष

एकलव्य आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम संपन्न

छात्राओं ने लघु नाटक के माध्यम से दिया सशक्तिकरण का संदेश, निकाली गई स्कूटी रैली

 

अनूपपुर 20 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 से 25 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़े के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह रहीं।

 

संसद और विधानसभाओं में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इससे न केवल नेतृत्व में मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका दर्ज होगी, बल्कि हमारा लोकतंत्र पहले से कहीं अधिक समावेशी और सशक्त बनेगा।

 

जहाँ नारियों का सम्मान, वहीं विकास का वास

 

श्रीमती सिंह ने शास्त्रों के श्लोक “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस समाज में महिलाओं का यथोचित सम्मान होता है, वहीं सुख, समृद्धि और सफलता का वास होता है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि आज की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं।

 

आत्मनिर्भरता ही सच्चा सशक्तिकरण

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ उन्हें अधिकारों के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है। चाहे वह गृहणी हो या कामकाजी महिला, समाज में उनकी भूमिका अद्वितीय है। उन्होंने आह्वान किया कि नारी शक्ति वंदन का यह संदेश जिले के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाया जाए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नारी शक्ति वंदन की शपथ भी दिलाई।

 

लघु नाटक और स्कूटी रैली ने किया जागरूक

 

कार्यक्रम के दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक अत्यंत प्रेरणादायी लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने शिक्षा के महत्व और महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं द्वारा एक स्कूटी रैली निकाली गई, जिसने समाज में महिला स्वावलंबन का सशक्त संदेश प्रसारित किया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला पंचायत के सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा की अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते, सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा सामाजिक संस्था हार्ड के संचालक श्री सुशील शर्मा,बाल कल्याण समिति अनूपपुर के अध्यक्ष श्री मोहन लाल पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्राएं बड़ी

संख्या में उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 20, 2026

April 20, 2026

April 20, 2026

April 20, 2026

April 20, 2026

April 20, 2026

Leave a Comment