कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56.35 लीटर अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार उरतान में घर से चल रहा था अवैध कारोबार, रेड में पकड़ा गया आरोपी

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर/कोतमा। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कोतमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56.35 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।

 

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उरतान में एक व्यक्ति अपने घर से शराब बेच रहा है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति गली में शराब बेचते हुए पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम गंगाराम यादव उर्फ गंगू यादव निवासी उरतान बताया।

 

तलाशी के दौरान उसके घर से 7 कार्टून में अलग-अलग ब्रांड की कुल 56.35 लीटर शराब, जिसकी कीमत 26,844 रुपए आंकी गई, बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल के नेतृत्व में दिनेश राठौर, रामपाल पटेल, अंशु बैगा, नत्थू लाल एवं नीरज सोनी की भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment