भालूमाड़ा पुलिस की कार्रवाई, कांबिंग गश्त में 5 वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भालूमाड़ा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कांबिंग गश्त के दौरान 3 स्थाई वारंट और 2 वसूली वारंट तामील कर कुल 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरसीटी क्रमांक 962/21, अपराध क्रमांक 426/21 के तहत स्थाई वारंटी रघुनाथ अगरिया (26) एवं विश्वनाथ अगरिया (20), निवासी भाद को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रकरण क्रमांक 40/2023 धारा 294, 323, 506 भादवि में स्थाई वारंटी सुनई चौधरी (55), निवासी ग्राम कोटमी को पकड़ा गया।

इसके अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 136/2022 एवं 84/2020 धारा 125(3) के तहत वसूली वारंटी जयप्रकाश गुप्ता (45), निवासी गेट दफाई डबल स्टोरी भालूमाड़ा को भी गिरफ्तार कर वारंट तामील किया गया।

बताया गया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने सघन कांबिंग गश्त के दौरान उनके ठिकानों से पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय कोतमा एवं अनूपपुर में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी भालूमाड़ा उमेश उपाध्याय ने किया। कार्रवाई में डी.एस. बागरी, विनोद द्विवेदी, विवेक त्रिपाठी एवं चक्रधर तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment