बकायादार उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना बन रही वरदान । विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई।

---Advertisement---

शहडोल

 

स्थानीय अमलो के द्वारा शिविर लगाकर भी दी जा रही समाधान योजना की जानकारी।

 

राज्य सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय व अंतिम चरण को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है।

बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि यह सरचार्ज में छूट का अंतिम अवसर है, इसका लाभ जरूर लें।बकायादार उपभोक्ताओं के लिए योजना बनी वरदान यह योजना उन बकायादार उपभोक्ताओं के लिए वरदान बनी है जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे।

अब उन्हें समाधान योजना में सरचार्ज में 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्त अथवा किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिल रहा है।

समाधान योजना में तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है।

ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि वे तीन माह से अधिक के बकाएदार हैं और योजना में अभी तक शामिल नहीं हो पाए वे अब 15 मई तक योजना में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

 

कुल विजुअल – 04

 

बाइट – जितेंद्र कुमार गुप्ता, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, इलेक्टीसिटी डिपार्टमेंट शहडोल

 

संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी

8770191637

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

Leave a Comment