जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 नगर परिषद बनगवां के वार्ड 08 में नाला सफाई का कार्य संपन्न

---Advertisement---

 

अनूपपुर 17 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में जिले भर में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद बनगवां के वार्ड क्रमांक 08 स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

अभियान के दौरान स्वच्छता दल और स्थानीय अमले ने सामूहिक सहभागिता के साथ नाले में जमी पुरानी गंदगी, गाद और अवरोधों को पूरी तरह हटाया। इस सफाई कार्य का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु के पूर्व जल निकासी को बेहतर बनाना और स्थानीय जल स्तर में सुधार लाना है।

 

कलेक्टर श्री पंचोली ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और नालों में गंदगी न डालें, ताकि भविष्य में जल भराव की स्थिति पैदा न हो और पर्यावरण सुरक्षित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment