ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, शहडोल, म. प्र. में जिला स्तरीय टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 

---Advertisement---

शहडोल

 

 

आज दिनाँक 17/04/2026 को विद्यालय परिसर में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय टॉपर्स को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह (मेमेन्टो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ में उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों एवं आपने अभिभावकों को दिया साथ में बच्चों ने बताया कि हम आगे कलेक्टर डॉक्टर इंजीनियर एवं CA बनना चाहते हैं जिससे समाज का भला कर सकें अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा बताया कि बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और हमने उन्हे किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया जिसके कारण बच्चों के कारण आज हमारा भी सम्मान हो रहा है अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों की तारीफ की

 

🌟 स्टेट टॉपर्स 🌟

माही मिश्रा – कक्षा 12वीं (आर्ट्स), 96.60% (राज्य में 7वीं रैंक)

आरायना गुप्ता – कक्षा 10वीं, 98% (राज्य में 10वीं रैंक)

 

🏆 जिला स्तरीय टॉपर्स 🏆

राधिका गुप्ता – कक्षा 10वीं, 97.8%

सर्विका शुक्ला – कक्षा 12वीं (मैथ्स), 96.4%

सरिता राय – कक्षा 12वीं (बायोलॉजी), 96.6%

अभी दास रॉय – कक्षा 12वीं (मैथ्स), 95.4%

नदिया रोशन – कक्षा 12वीं (आर्ट्स), 94.8%

माही मिश्रा – कक्षा 12वीं (कॉमर्स), 94.4%

रिमझिम मिश्रा – कक्षा 12वीं (आर्ट्स), 92.8%

 

सम्मानित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के डायरेक्टर सर (अजय सिंह), प्रिंसिपल मैम (रेखा सिंह), स्कूल मैनेजमेंट एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।

 

इस दौरान उपस्थित अभिभावकों ने

भी विद्यालय के डायरेक्टर अजय सिंह, प्रिंसिपल रेखा सिंह तथा समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में आगामी सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने टॉपर्स से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।

 

अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और भविष्य में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment