जल गंगा अभियान में जनसहभागिता का संगम, सगरा तालाब की हुई व्यापक सफाई

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण “जल स्त्रोत सेवा समागम” के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलगा (विकासखंड अनूपपुर, सेक्टर क्रमांक-05) में सगरा तालाब पर सामूहिक श्रमदान एवं जनसहभागिता से तट व घाट की व्यापक साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का आयोजन अभिनव समाज सेवी समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान के तत्वावधान में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को जल संरक्षण, जल संचय एवं जल के सदुपयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने अपील की कि जल की प्रत्येक बूंद को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

 

इस अवसर पर परामर्शदाता कृष्णा देवी एवं शिवानी सिंह सहित समिति के प्रतिनिधि, आमाडांड सरपंच रेखा सिंह, रोजगार सहायक तुलसीदास साहू, पंच रामनारायण, मोबेलाइजर माया तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मलगा के सदस्य और सीएमसीएलडीपी की छात्राएं तारा केवट, आरती, नागेंद्र, कमलेश एवं कन्हैया लाल उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम ने सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment