नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 16 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 से 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं महिलाओं द्वारा देखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” पारित किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता और अधिक सशक्त होगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि समिति की सभापति श्रीमती रश्मि खरे एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण चर्मकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment