अनूपपुर 16 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिलेभर में ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कोतमा के केरहा नाला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के तहत नवांकुर संस्था माँ अंबे सेवा समिति (बगैहा टोला), नगर विकास प्रस्फुटन समिति कोतमा और सी.एम.सी.एल.डी.पी. के छात्र-छात्राओं ने केरहा नाला और मंदिर परिसर में फैले कचरे को साफ किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने और उन्हें स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सरिमन साकेत, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री दिलीप शुक्ला, परामर्शदाता सुश्री रश्मि रैकवार और नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद शर्मा सहित आमजन उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय आयोजन नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है। जल संरचनाओं का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि भविष्य के लिए जल सुरक्षित किया जा सके।




























