जल की बूंद बूंद सहेजने बनाए जा रहे खेत तालाब  जल संरक्षण संवर्धन की दिशा में जल स्रोतों को श्रमदान के माध्यम से किया जा रहा स्वच्छ

---Advertisement---

 

अनूपपुर,12 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशा- निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अनूपपुर जिले में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में श्रमदान के माध्यम से जल स्रोतों के साफ- सफाई का कार्य किया जा रहा है।

वहीं जल स्रोतों के मरम्मत तथा नवीन जल संरचनाओं के निर्माण संबंधी कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं जन भागीदारी से जल संचयन का संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 9 मार्च से 3 जून 2026 तक आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विभाग वार कार्य योजना तैयार कर की जा रही है तथा उसी के अनुरूप जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य किए जा रहे है।

 

जल की बूंद बूंद को बचाने के लिए जिला प्रशासन सामूहिक सहभागिता की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

 

जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत खमरौध मे हितग्राही मनमती पनिका तथा ग्राम पंचायत गुलीडांड में हितग्राही रघुवर पाव पिता शंभू पाव के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्र में वर्षा जल को सहने तथा जल संरक्षण की सभी जल संरचनाओं को सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जलाशयों की सफाई छोटी नदियों तालाबों व अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण का कार्य तथा वर्षा ऋतु में पौधारोपण के लिए अभी से पौधरोपण की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है।

जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत उरतान में तालाब के साफ-सफाई का कार्य स्थानीय जनों द्वारा श्रमदान के माध्यम से कर अन्य जनों को जागरूकता संबंधी संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment