सोनहत में पशु तस्करी पर करारा प्रहार 17 भैंसे छुड़ाए, नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

---Advertisement---

 

 

सोनहत। कोरिया जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोनहत पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने सुनियोजित दबिश देकर 17 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है जिन्हें अमानवीय परिस्थितियों में बुचड़खाने ले जाने की तैयारी की जा रही थी। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में की गई। 7 अप्रैल को मिली सटीक सूचना के आधार पर चौकी रामगढ़ अंतर्गत ग्राम उज्ञांव में पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी जहां आरोपी बहादुर सिंह (56 वर्ष) के कब्जे से सभी भैंसे बरामद हुए।

जांच में सामने आया कि इन पशुओं को बाहर से ट्रक के जरिए लाकर छुपाया गया था। इस पूरे मामले में पी.पी. सिंह और झारखंड निवासी मकसूद की संलिप्तता भी उजागर हुई है। बरामद भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर लिया है साथ ही इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है की जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी हाल में अवैध गतिविधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजाराम राठिया सहित अमरलाल टोप्पो, विमल जायसवाल, रमेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार साहू, पिटर एक्का, निखिलेश राजवाडे, मनीष साय, उमेंद्र सिंह, चन्द्रिका, धरमलाल और श्यामलाल ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता से यह कार्यवाही संभव हो सकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment